हरिद्वार की रानीपुर क्षेत्र के गैस प्लांट स्थित नाले में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी अजय सिंह और एसपी क्राइम रेखा यादव घटनास्थल का निरीक्षण किया।आपको बता दे कोतवाली रानीपुर की चौकी गैस प्लांट चौकी पुलिस को सूचना मिली कि चौकी परिसर के फैमिली क्वार्टर के पीछे मुख्य सड़क से लगते हुए नाले में एक महिला का शव पड़ा है।
नाले से शव निकालने पर महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करने पर पाया कि मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है, महिला की उम्र करीब 32 वर्ष, जिसने नीले और लाल रंग का कुर्ता व लाल रंग की गरम पजामी पहनी है, जिसके पास बादामी रंग का एक पर्स, जिसमें एक सैमसंग मोबाइल, किसी कंपनी का जॉब कार्ड जिस पर कृष्णा नाम अंकित है। जिसकी शिनाख्त व जांच की जा रही है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है।बाद में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
रानीपुर क्षेत्र के गैस प्लांट स्थित नाले में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप…..एसएसपी अजय सिंह और एसपी क्राइम रेखा यादव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण…..

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…