अपहरणकर्ता को 70 लाख की फिरौती ना मिलने पर कार्तिक की कर दी हत्या पुलिस मामले की जांच में जुटी।
एक दिन पहले बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से लापता हुए 22 वर्षीय कार्तिक नामक युवक का रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादूपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता के रॉयल गेस्ट हाउस से शव मिलने से हड़कंप मचा गया मामला अपहरण का सामने आया है युवक के परिजनों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई थी कि फोन के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि कार्तिक कुमार उम्र 22 वर्ष कल अपने घर नहीं पहुंचा था आज सुबह बहादराबाद थाने में परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी पुलिस मामले की जांच की जा रही थी आज दिन में कार्तिक की माता द्वारा बताया गया की कार्तिक के फोन से एक कॉल आई थी जिसमें 70 लाख की फिरौती मांगी गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें लगाई गई एक डेड मिली है जिसकी पहचान कार्तिक के रूप में हुई है मामला अपरहण का है इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।परिजनों का कहना है कि कार्तिक कल से लापता था आज सुबह कार्तिक के फोन से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया जिसमें उनके द्वारा 70 लाख रुपए की फिरौती की मांग करते हुए कहा गया था या तो पैसे दे दो नहीं तो कार्तिक को मौत के घाट उतार दिया जाएगा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…