राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की हरिद्वार में आज हुई शुरुआत….जिलाधिकारी और एसएसपी ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….

हरिद्वार:–लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के माध्यम से किया जाएगा जागरूक।सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल मनाया जाने वाला राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की हरिद्वार में आज शुरुआत हुई जिलाधिकारी और एसएसपी ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में ओटो टेम्पो यूनियन से जुड़े ड्राइवर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य है सड़क पर वाहन चलाने बालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए जिससे ट्रैफिक के नियमों का पालन हो शराब पीकर गाड़ी न चलाई जाए इसी को लेकर जागरूक सप्ताह मनाया जा रहा है लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला बड़ी संख्या में लोग यहां आए जिला अधिकारी का कहना है कि यह सिर्फ एक सप्ताह का कार्यक्रम है मगर लोगों को 365 दिन ट्रैफिक के नियमों का पालन करना चाहिए जिसे अपना जीवन भी सुरक्षित हो और सड़क पर चलने वालों का भी हमारे द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाता है और अगर जरूरत पड़ी तो कार्यवाही भी की जाती है।एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से युवाओं और गाड़ी चालकों को जागरूक किया जाएगा साथ ही एक्सीडेंट होने के बाद जिन लोगों द्वारा घायलों की मदद की जाती है उनको सरकार के द्वारा सम्मानित किया जाता है इसके प्रति भी लोगो को जागरूक किया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर उनको हमारे द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा एसएसपी का कहना है कि हरिद्वार में देहात क्षेत्र भी लगता है कई वाहन ऐसे हैं जो बिना नियम के सड़कों पर चलते हैं उनके विरुद्ध हमारे द्वारा कार्रवाई भी की जाती है।एनडी तिवारी यूथ हॉस्टल से रवाना हुई बाइक रैली शहर भर के कई स्थानों से होते हुए गुजरेगी और आम लोगों को सुरक्षित और सतर्क ढंग से वाहन चलाने के लिए जागरूक करेगी हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे जिसे लोग इसके प्रति जागरूक हो सके

You may have missed