लक्सर:पुलिस ने किये 7 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
एसएसपी अजय सिंह द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रेक डाउन अभियान के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के वारंट के आधार पर अलग-अलग मामलों में वांछित सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर चलाये अभियान के क्रम में लक्सर पुलिस ने विभिन्न मामलों के वांरटी राजकुमार पुत्र मंगू सिंह निवासी ग्राम अकोढ़ा खुर्द चरण सिंह उर्फ पंजाब पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम कुऑंखेड़ा मुंतियाज पुत्र अख्तर निवासी ग्राम रामपुरा कोतवाली हरिद्वार पंकज भारद्वाज पुत्र दीनानाथ निवासी मौहल्ला शिवपुरी रहीस पुत्र रफीक निवासी ग्राम बकारका चिलकाना सहारनपुर सावेज पुत्र रहीस व साजिदा पत्नी रहीस निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर सातों वारंटियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबलू सिंह चौहान नरेन्द्र सिंह तोमर अमित नौटियाल एकता ममगई हेड कांस्टेबल हमीद खान शूरवीर तोमर कांस्टेबल अरविन्द चन्देल गोविंद राम मनोज वर्मा शामिल रहे।

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…