गौतम बुद्ध नगर से लूटी गई हुण्डई क्रेटा को पुलिस टीम ने किया बरामद, फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर किया जा रहा था प्रयोग।
सिडकुल थाना पुलिस टीम ने दिनांक 05.01.2023 को सिड़कुल क्षेत्रान्तर्गत रूटीन चैकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर हुंडई क्रेटा कार DL5C6643 को रोककर चालक सौरभ कुमार पुत्र रेशम सिंह निवासी लोधीवाला थाना झबरेडा से कार के कागजात मांगे गए तो दिखा नही पाया। कर का चेसिस नम्बर मिटे होने पर कार के इंजन नम्बर के आधार पर जानकारी करने पर पता चला कि उक्त कार को लूटने के सम्बन्ध में थाना धनकोर जिला गौतम बुद्ध नगर, उ0प्र0 में मु0अ0सं0 373/21 पंजीकृत किया गया है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर नियमानुसार कार चालक सौरभ कुमार उपरोक्त को हिरासत में लेकर कार सहित थाना सिड़कुल लाकर बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 10/23 धारा 411, 420, 465, 468 व 471 भादवी दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम में :–उ0नि0 रघुवीर सिंह रावत,कॉन्स्टेबल जितेंद्र और गजेन्द्र शामिल रहे।

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…