भगवानपुर क्षेत्र में स्थित मन्दिरों में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने 03 को दबोचा, 01 वारंटी भी चढ़ा हत्थे।
थाना भगवानपुर
1- प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर का दान पात्र तोड़कर नगदी चोरी करने सम्बन्धित प्रकरण में थाना भगवानपुर में दर्ज मु0अ0सं0 07/23 धारा 380, 457 भा.द.वि. में पुलिस टीम ने अभियुक्त नीटू कुमार पुत्र अजेश कुमार निवासी प्रताप कॉलोनी थाना भगवानपुर व मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी साल्हापुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर को ₹12400/- नगदी व 02 नाजायज चाकू के साथ दबोचा।
2- दिनांक- 28.12.2022 की रात्रि में गोगा माहडी स्थित मन्दिर करौन्दी के चैनल का ताला तोड़कर मन्दिर में रखा पूजा का सामान चोरी करने सम्बन्धित प्रकरण में पुलिस टीम अभियुक्त रजनीश पुत्र सतपाल निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल पता निकट गैस प्लांट भगवानपुर को पूजा सामान के साथ दबोचने में कामयाब रही। उक्त सम्बन्ध में थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0-1222/22 धारा 380/457/427 भादवि पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी सामान का विवरणः-
I- 02 ज्योत
II- एक घंटी
III- एक सिंहासन,
IV- एक सांपनुमा हिस्सा
V- एक बड़ा घंटा
3- माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट की तामील के लिए छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने मु0अ0स0 58/12 धारा 323/325/504 भादवि से संबंधित वारंटी अनुप पुत्र मामचन्द निवासी मानक मजरा भगवानपुर को दबोचकर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…