फिल्मी अंदाज में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़।
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों को चूना लगाने वाले एक शातिर गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा किया है यह गिरोह शिक्षित बेरोजगार लोगों को अपना निशाना बनाता था और लोक सेवा आयोग और UKSSSC के फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी कर देता पीड़ित जब सबंधित विभाग में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचता तो उसे अपने साथ हुई घटना का पता चलता हरिद्वार के लक्सर और देहात क्षेत्रों में यह गैंग कई दिनों से सक्रिय था अपना रौब जमाने के लिए यह गैंग इन शिक्षित बेरोजगारों को शहर के नामी होटलों में इंटरव्यू के लिए बुलाता था पूरे फिल्मी स्टाइल में बकायदा यह गिरोह शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न विभागों में 10 प्रतिशत का विभागीय कोटा बताकर झूठी नौकरी का लालच देता और फिर प्रत्येक बेरोजगार से 5 से 10 लाख रुपए नौकरी दिलाने के नाम पर वसूलता था कोई शक ना करें इसके लिए बकायदा लोक सेवा आयोग की फर्जी मोहरे भी बनवाई गई थी।हरिद्वार के रुड़की, बहादराबाद, मंगलौर, कलियर समेत कई थाना क्षेत्रों में जब पुलिस को इस गिरोह की शिकायतें प्राप्त हुई तब पुलिस ने लक्सर में एक कार्यालय पर छापा मारकर एक महिला समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र फर्जी मार्कशीट, 90 हजार नकद एक दर्जन मोबाइल कई विभागों की मोहरे और आर्मी और पुलिस की वर्दी बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम विजय नौटियाल, रेणु, नितिन और सिद्धार्थ हैं जबकि इनमें से अजय नाम का एक अभियुक्त फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है एसएसपी हरिद्वार ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एक लाख के इनाम की घोषणा की है।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,