हरिद्वार जनपद में एसएसपी अजय सिंह ने 10 चौकियों के प्रभारियों को बदलते हुए 20 दारोगाओं के कार्यस्थल बदले हैं। जिनमें अशोक रावत को रुड़की की सोत बी चौकी से हटाते हुए भिक्कमपुर चौकी दी है। भिक्कमपुर चौकी पर तैनात मनोज मंमगाई को सोत बी रुड़की चौकी भेजा है। सतेंद्र बुटोला को अमानतगढ़ चौकी से भगवानपुर एसएसआई नियुक्त किया है।
थाना पथरी में तैनात देवेंद्र तोमर को जगजीतपुर पुलिस चौकी नियुक्त किया है तो खेमेंद्र गंगवार को खड़खड़ी पुलिस चौकी भेजा है। बिजेंद्र कुंमाई को खड़खड़ी चौकी से हटाकर मायापुर चौकी पर तैनात किया है।
भगवानपुर थाने में तैनात नवीन चौहान को नारसन चौकी दी है। नारसन चौकी के प्रभारी यशवीर नेगी को थाना भगवानपुर भेजा है।
कोतवाली ज्वालापुर में तैनात एसआई रविंद्र सिंह को कालीनदी पुलिस चौकी दी है। काली नदी चौकी पर तैनात जयवीर रावत को ज्वालापुर कोतवाली भेजा है।
पुलिस कार्यालय से अशोक सिरसवाल को प्रभारी चौकी बहादराबाद भेजा है। प्रदीप राठौर को धनौरी पुलिस चौकी पर तैनात किया है। धनौरी चौकी के प्रभारी नरेश गंगवार को कोतवाली गंगनहर भेजा है। थाना खानपुर से विकास रावत को थाना सिडकुल भेजा है।
पुलिस लाइन से अजय रमन को कोतवाली मंगलौर, गगन मैठाणी को सप्तऋषि पुलिस चौकी भेजा है। यहां से प्रकाश चंद को कोतवाली रुड़की भेजा है। मायापुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल को कोतवाली ज्वालापुर भेजा है। पुलिस लाइन से सुरेश कुमार को मंगलौर, ठाकुर सिंह रावत को ज्वालापुर कोतवाली भेजा है।
एसएसपी अजय सिंह ने दस चौकियों के प्रभारियों को बदलते हुए बीस दारोगाओं के कार्यस्थल बदले….देखें लिस्ट किसको कहाँ भेजा…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…