हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के रोड़ी बेलवाला से एक 6 साल के बच्चे का अपहरण हुआ था जिसको पुलिस ने उत्तर प्रदेश के देवबंद से सकुशल बरामद किया था मगर इस मामले में कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए था एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था आज पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार एसपी सिटी का कहना है कि रोड़ बेलवाला क्षेत्र से 9 तारीख को 6 साल का बच्चा अपने घर से लापता हो गया था परिजन द्वारा इसकी सूचना दर्ज कराई गई थी पुलिस की पहली प्राथमिकता थी बच्चे को सकुशल बरामद किया जाए 16 तारीख को बच्चों को उत्तर प्रदेश के देवबंद से सकुशल बरामद किया गया मगर आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे पुलिस टीम द्वारा जिस बाइक से बच्चों का अपहरण किया गया था उसकी बरामदगी की गई इसमें दो बाइक चोर गिरफ्तार हुए इनकी निशानदेही पर दो अभियुक्त जिनके द्वारा बच्चों को उठाया गया था विशाल और मनीष को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में उन्होंने बताया कि दूर की एक बुआ द्वारा बच्चों को गोद लेने की बात कही गई थी इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया पुलिस ने इस मामले में बुआ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रोडीबेलवाला से हुए बच्चे के अपहरण में शामिल एक महिला समेत तीन आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…..एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में किया घटना का खुलासा…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…