पुरानी पेंशन बहाली हेतु जनपद हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक की धरती पर आज NMOPS नेतृत्व में जोरदार तरीके से आगाज करने के लिये ब्लॉक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के सभागार में हुआ। जिसमें सन्दीप सैनी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ब्लॉक मंत्री पद पर सुमित कुमार उपाध्यक्ष पद पर सुशील पुरोहित महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सुनीता जोशी निर्वाचित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह प्रधनाचार्या आर्य इंटर कॉलेज बैठक के द्वारा की गई। बैठक जिला अध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में राष्ट्र के 4 प्रदेशों में पुरानी पेंशन बहाली हो चुकी है,बहुत ही जल्द हिमाचल में भी पुरानी पेंशन बहाल होने वाली है। आदरणीय विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में पूरे देश से पेंशन बहाल होगी सबसे बड़ी बात तो यह है कि आज राजनीतिक पार्टियां हमारी लड़ाई को लड़ रही हैं। प्रदेश सगठन सचिव विकास शर्मा ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती NMOPS दिन रात इस पुरानी पेंशन की लड़ाई को लड़ेगा,पेंशन शहीद श्री रामशीष जी की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जायेगा। जिला अध्यक्ष श्री रोहित कुमार शर्मा जी ने कहा कि एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने पेंशन के संघर्ष में अपने एक साथी की कुर्बानी तक दी है।
शिवांगी राज महिला विंग मंत्री ने कहा NMOPS एक ही मंच,एक ही नारा,पुरानी पेंशन अधिकार हमारा जैसे संगठन के साथ सभी संगठनों को मिलकर NMOPS का साथ देना चाहिए। आज की बैठक में प्रतिभा सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रंजीत कौर महिलविंग जिला अध्यक्ष , मुकेश आदित्य उपाध्यक्ष, प्रदीप बिष्ट, अनिल रवि, आशुतोष शर्मा, मांगेराम ,पंकज कौशिक, सदाशिव भास्कर, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, वीणा बिष्ट ,सोनिया चौहान, पूजा सैनी, नीति यादव, शर्मिला चौहान, आशुतोष शर्मा, अजय चौधरी, गीता रानी, शैली चौहान, सुशील कुमार,विनोद कुमार , आदि सैकड़ो कार्मिक मौजूद रहे।
NMOPS नेतृत्व में जोरदार तरीके से आगाज करने के लिये ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक का आर्य इन्टर कॉलेज बहादराबाद के सभागार में हुआ आयोजन….

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…