हरिद्वार के भेल सेक्टर 4 पीठ बाजार मैदान में जोमैटो कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करते हुए जोमैटो कंपनी के हरिद्वार प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं आपको बताते चलें की जोमैटो के हरिद्वार में कार्यरत कर्मचारी अनिल कुमार का कहना है कि जोमैटो में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का आज शोषण किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले जोमैटो में ₹500 का काम करने पर ₹500 का इंसेंटिव मिलता था साथ ही तेल खर्च भी मिलता था लेकिन अब यह सब सुविधाएं खत्म होती जा रही हैं आज की तारीख में जोमैटो कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद जोमैटो कर्मचारी पूरे दिन में मात्र ₹200 का काम कर पाते हैं उस ₹200 की रकम में कर्मचारी अपने घर का खर्च तक नहीं चला पा रहे हैं साथी ही उनका कहना है कि हरिद्वार प्रभारी के द्वारा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है उनका कहना है कि धर्मनगरी हरिद्वार क्षेत्र वन्य क्षेत्र से घिरा हुआ है ऐसे में देर रात अगर किसी दूरदराज के क्षेत्र में डिलीवरी लेकर जाया जाता है तो वन्यजीवों का खतरा बना रहता है कई बार जंगली जानवरों का सामना जोमैटो के कर्मचारी कर चुके हैं उन कर्मचारियों को हरिद्वार प्रभारी के द्वारा कहा जाता है कि जानवरों की वीडियो बनाकर लाएं वही जोमैटो करमचारी सचिन कुमार का कहना है कि कंपनी के द्वारा सभी वर्करों का स्वास्थ्य बीमा किया हुआ है जिसके चलते ₹100000 तक का कैशलेस इलाज पैनल के किसी भी हॉस्पिटल में जा करके कराया जा सकता है कर्मचारी का आरोप है कि जमाते के ही 1 साथी कर्मचारी का एक्सीडेंट हो जाने के बाद पैनल लिस्ट में दर्ज हॉस्पिटल भूमानंद में घायल अवस्था में कर्मचारी को भर्ती कराया गया था जहां पर उक्त हेल्थ बीमा के कार्ड पर किसी भी तरह का कोई कैशलेस इलाज नहीं हुआ कर्मचारी को अपनी जेब से ₹50 हजार रुपये देकर अपना इलाज कराना पड़ा जिसको लेकर अभी तक कर्मचारी को कंपनी द्वारा स्वास्थ्य बीमा कराए जाने के बाद अभी तक उसकी जेब से खर्च किए गए पैसों का कोई हिसाब नहीं मिल सका है
कम्पनी द्वारा इंसेंटिव बन्द करने पर गुस्साए जोमैटो के कई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर भेल सेक्टर 4 में किया विरोध प्रदर्शन…..मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा विरोध…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…