हरिद्वार:-जिला पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसएसपी अजय सिंह ने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था जैसे अहम मसले पर जिले के विधायकों के साथ मंथन किया। एसएसपी की इस नई पहल को विधायकों ने सराहते हुए बेहतर समन्वय स्थापित होने का भरोसा दिलाया है जिला पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसएसपी अजय सिंह ने नई परंपरा की शुरुआत करते हुए जिले के विधायकों संग बैठक करते हुए कई मुद्दों पर विचार साझा किए। एसएसपी अजय सिंह ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायत चाहे किसी भी स्तर पर हो उसका निदान होना आवश्यक है।एसएसपी ने बैठक में मौजूद राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधायक उन्हें यदि किसी प्रकरण से अवगत कराते हैं तो उसका गुण दोष के आधार पर निदान होना चाहिए। रिस्पांस हर शिकायत पर तुरंत मिलना चाहिए। राजपत्रित अधिकारियों से कहा कि समय समय पर अपने-अपने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक होना भी जरूरी है। विधायकों ने एसएसपी को भरोसा दिलाया कि कि जनहित में पुलिस को पूरा सहयोग किया जाएगा। जनप्रतिनिधि पूरी तरह से पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।बैठक में विधायक रवि बहादुर, विधायक ममता राकेश, विधायक अनुपमा रावत, विधायक आदेश चौहान, विधायक फुरकान अहमद, विधायक सरबत करीम अंसारी, विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी देहात एसके सिंह समेत जिले के सीओ मौजूद रहे।
जिला पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसएसपी अजय सिंह ने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विधायकों के साथ की बैठक….पुलिस की नई पहल की विधायकों ने सराहना करते हुए बेहतर समन्वय स्थापित होने का दिलाया भरोसा…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…