हरिद्वार-रुड़की विकास ने बिना नक्शे के बन रहे छह अवैध कॉलोनियों के साथ ही एक अवैध निर्माण को सील किया है।सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि बहादराबाद भगतनपुर आबिदपुर क्षेत्र के गांव एक्क्ड कलां, यूनूस झबरेड़ा वाले और शमशाद मासूक की बिलाल मस्जिद के आगे सराय-बहादरपुर रोड, बिलाल मस्जिद से आगे डीडी एंक्लेव सराय, हाजी कासिम की बिलाल मस्जिद साई संस्कार स्कूल से आगे सराय, गुलजार और महन्नूदीन की सराय बहादरपुर रोड, कासीम पुत्र पीरबक्श की केजीएन एंक्लेव निकट मस्जिद ऑक्सफोर्ड एकेडमी के सामने सराय फाटक से पहले विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया है। साथ ही संजय सुरी आदि संपत्ति स्वामी द्वारा विष्णु घाट हरिद्वार में चार मंजिला भवन का अवैध रूप से निर्माण किया गया था। इसको भी प्राधिकरण द्वारा सील किया गया। इस मौके पर अवर अभियन्ता आकाश जगूड़ी, सहायक अभियंता टीपी नौटियाल, अवर अभियंता शिशुपाल सिंह राणा, तकनीकी सहायक मोहित खर्कवाल, आलोक नौटियाल, उज्जवल शर्मा, संजय कुमार, नंदन सिंह नेगी आदि ने अवैध निर्माण और कॉलोनियों को सील किया। एचआरडीए के उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शे के बन रहे छह अवैध कॉलोनियों के साथ….एक अवैध निर्माण पर सीलिंग कि कार्यवाई की….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…