5000 का इनामी नशा तस्कर अब जाएगा जेल, भगवानपुर पुलिस ने दबोचा,अभियुक्त की पत्नी भी नशे के कारोबार में पूर्व में जा चुकी है जेल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशानुसार जनपद में इनामी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 01.12.22 को पुलिस द्वारा अभियुक्त कल्लू उर्फ मुंतजीर पुत्र मंजूर निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को सिरचंदी से पकड़ा गया।
अभियुक्त पूर्व में नशे कारोबार में भी जेल जा चुका है अभियुक्त की पत्नी भी पूर्व में नशे के कारोबार में जेल जा चुकी है अभियुक्त कल्लू की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 5000/ का इनाम घोषित किया हुआ था।
यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
*आपराधिक इतिहास*अभियुक्त के विरुद्ध थाना भगवानपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।*कारवाई करने वाली पुलिस टीम -1.अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर,
2.उप निरीक्षक जयवीर चौकी प्रभारी काली नदी,
3.उपनिरीक्षक कर्मवीर चौकी प्रभारी तेज्जुपुर
4.उप निरीक्षक दीपक चौधरी
5.कांस्टेबल संजीव यादव
6.कांस्टेबल संजीव गुज्जर
7.कांस्टेबल सचिन
8.कांस्टेबल सिकन्दर शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…