धर्मनगरी हरिद्वार में तमाम ई रिक्शा यूनियनों ने पुलिस द्वारा बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में उतर आए है। शुक्रवार को करीब दो हजार ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नए ट्रैफिक प्लान को वापस लेने की मांग की। मांग पूरी न होने पर ई रिक्शा चालकों ने भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।
दरअसल हरिद्वार में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हर की पौड़ी क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। नए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक अब ई रिक्शा चालको के लिए 16 रूट बनाए हैं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रिक्शों की संख्या भी सीमित कर दी है। शुक्रवार को हजारों की संख्या में हजारों ई रिक्शा चालकों ने बीएचईएल स्थित रामलीला मैदान में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ई रिक्शा चालक नहीं माने। रिक्शा चालकों की मांग है कि प्रशासन नई ट्रैफिक व्यवस्था को वापस ले या फिर एक रिक्शा चालक के लिए 15 किलोमीटर का रूट निर्धारित करे। मांग पूरी ना होने पर उन्होंने भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।
धर्मनगरी में तमाम ई रिक्शा यूनियनों ने पुलिस द्वारा बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में…..ई रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…