जनपद हरिद्वार में अब मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने और बुलेट से कानफोडू़ आवाज करने वालों की अब खैर नहीं। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान की शुरुआत कर दी। अगले 15 दिनों तक लगातार अभियान चलेगा। कई मोटरसाइकिलें सीज करने के साथ ही कई के चालान किए जा रहे हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को लगातार शहर और देहात में मोडीफाइड साइलेंसर और बुलेटों से तेज आवाज करने वालों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न, गलत नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर, तेज पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहनों पर कार्रवाई की।हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल और अन्य क्षेत्र में साइलेंसर से तेज आवाज निकालने, मोडिफाइड साइलेंसर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कई बुलेट मोटरसाइकिल सीज की गई। जबकि कुछ का चालान किया गया है। जबकि अन्य कोतवाली और थानों में भी दर्जनों चालान किए गए। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल और अन्य क्षेत्र में साइलेंसर से तेज आवाज निकालने, मोडिफाइड साइलेंसर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कई बुलेट मोटरसाइकिल सीज की गई। जबकि कुछ का चालान किया गया है। जबकि अन्य कोतवाली और थानों में भी दर्जनों चालान किए गए।
बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने और बुलेट से कानफोडू़ आवाज करने वालों की अब नही खैर…ऐसे करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर कई लोगों के खिलाफ की करवाई….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…