हरिद्वार के बहादराबाद विकासखंड कार्यालय में आज समाज क्लान विभाग की ओर से विकलांगो की सहतार्थ शिविर का आयोजन कर विकलांग प्रमाणपत्र दिए।सहायक समाज कल्याण अधिकारी शालिनी बलोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लाक परिसर में क्षेत्र के विकलांगों की सहायतार्थ एक शिविर का आयोजन किया जिसमें 235 विकलांगो का रजिस्ट्रेशन किया गया एवं 91 विकलांगो को डॉक्टरी परीक्षण करा कर विकलांगता के प्रमाणपत्र बना कर वितरित किये गए हैं।उन्होंने बताया कि शिविर में समाज कल्याण विभाग ने अपनी सभी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी, जिससे कि उनमें जागरूकता आए साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से 12 दिव्यांगों को एसडीआईडी कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई।उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविर विकलांगों के सहयोग के लिए समय-समय पर अन्य विभागों की मदद से आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद विकलांग इनका लाभ उठा सकें।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, समाज कल्याण विभाग से संदीप चौधरी एडीओ मुख्यालय,अभिषेक सक्सेना कनिष्ठ एडीओ, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से डा0 राजीव कुमार व जया और चिकित्सा विभाग से डा0 मनोज द्विवेदी,डा0 सूरत अरोड़ा,डा0 आरवी सिंह,डा0 राजीव रंजन तिवारी,राजीव कुमार,दीपेंद्र कुमार,दीपक कुमार, विजय शर्मा मौजूद रहे।
विकास खण्ड बहादराबाद में समाज कल्याण विभाग के लगाएं गए कैम्प में…..235 लोगो का किया पंजीकरण…..91 लोगो को दिए गए विकलांग प्रमाणपत्र….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…