हरिद्वार के रोशनाबाद जिला पुलिस कार्यालय सभागार में सिडकुल के उद्यमियों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने सबसे पहले उद्यमियों की समस्याओं पर फोकस किया। एसएसपी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह से सजग है। उद्यमियों को छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस से उद्यमियों का समन्वय बना रहना बेहद जरूरी है। लिहाजा सिडकुल पुलिस उनकी समस्या के निदान के लिए तत्पर है। एसएसपी ने सभी उद्यमियों से कहा कि गौरा शक्ति एप की जानकारी कंपनियों में कार्यरत महिलाओं को जरूर दी जाए। यही नहीं उनके मोबाइल फोन में एप को डाउनलोड भी कराया जाए, जिससे कि वह कोई परेशानी होने पर पुलिस से सीधे संपर्क कर सकें। एसएसपी ने सिडकुल में भारी वाहनों के पार्क होने को लेकर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को लेकर उद्यमी भी सहयोग करें, जिससे की पुलिस के समक्ष भी दिक्कत पैदा न हो। बैठक में मौजूद उद्यमियों ने भी हर संभव सहयोग की बात एसएसपी से कही। इस दौरान एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल समेत अनेक उद्यमी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने उद्यमियों की समस्याएं सुनने के साथ साथ जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गौर शक्ति एप को बढ़ावा देने के लिए महिला कर्मचारियों को जागरूक करने की बात पर जोर दिया।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…