जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों पर हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज ।शिवालिक नगर स्थित दो प्रतिष्ठानों- एक कृष्ण पाल सिंह और विवेक कुमार द्वारा शिवालिक नगर मुख्य मार्ग प्लॉट नंबर- डी -27 तथा दूसरा धनवंतरी के नाम का है, जो मुख्य मार्ग शिवालिक नगर प्लॉट नंबर डी-59 पर स्थित है, को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा सील किया गया।जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
जिला अधिकारी के आदेश पर एचआरडीए ने शिवालिक नगर में अवैध निर्माण को लेकर शख्त कार्यवाही कर दो बिल्डिंग को किया सीज…

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,