मुख्यमंत्री के“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को कॉलेज के छात्रों में चरस सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवक के पास से एक सौ बीस ग्राम चरस बरामद भी की है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बढ़ेडी सल्फर मोड़ पर चरस बेच रहा है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवक कॉलेज के छात्रों को चरस सप्लाई करता था। कार्यवाहक थाना प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि सोनू पुत्र मुमताज निवासी बढेडी राजपूतान के पास से एक किलो से अधिक चरस मिली है। जिसको मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
1-उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
2-का0 96 विपिन सकलानी
3-का0 596 अंकित सकलानी शामिल रहें।
बहादराबाद थाना पुलिस अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार…. एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली कामयाबी…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…