हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बेगम पुल के पास सुबह तीन बाइक सवार युवकों को धर दबोचा। पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है। इसके आधार पर उनके पास से पुलिस छः चोरी की बाइकें बरामद की।ग्राम अकोढ़ा खुर्द के निवासी आकाश व अनुज तथा थाना भगवानपुर ग्राम मानक माजरा निवासी सागर गुरुवार को सुबह चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बेगम पुल सुल्तानपुर आने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी सुल्तानपुर मनोज नौटियाल उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर कांस्टेबल दीपक ममगई अजीत तोमर अरुण चौहान सुधीर सिंह खजान सिंह हमराहियों संग बेगमपुल के पास पहुंचे। जैसे ही वह तीनों मोटरसाइकिल के साथ आते दिखाई दिए, पुलिस ने तीनो को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ में छः और मोटरसाइकिल चोरी की घर पर रखने की बात बताया। पुलिस ने तीनों के घर पहुंचकर छः मोटरसाइकिल बरामद किया। सात मोटरसाइकिल और तीनों अभियुक्तों को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने सात मोटरसाइकिल सहित तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…..छह चोरी की गई बाइकें की बरामद…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…