हरिद्वार जनपद में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर हरिद्वार पुलिस को चकमा दे रहे एक चेन स्नेचर्स ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जबकि उसका एक साथी फरार है। पुलिस को हत्थे चढ़े आरोपी के कब्जे से चार चेन और एक कुंडल बरामद हुआ है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।रोशनाबाद स्थित जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार और रुड़की में चेन लूट की जो घटनाएं घटी थी उनके आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के चेहरे कैद हो गए थे, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहे थे। एसएसपी ने बताया कि ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुसाहिब पुत्र स्व. जाकिर, निवासी घोड़ावाली बहादराबाद को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से चार सोने की चेन और एक कुंडल बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अपने साथी आसिफ पुत्र शमशेर, निवासी बेलड़ा रुड़की के साथ हरिद्वार और रुड़की में छह घटनाओं को अंजाम दे चुका है। सभी चेन रानीपुर, ज्वालापुर एवं रुड़की से लूटी गई थी। आरोपियों के निशाने पर पुरुष भी होते थे। एसएसपी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल मौजूद रहे।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…जनपद में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक चेन स्नेचर्स को गिरफ्तार कर….आरोपी के कब्जे से चार चेन और एक कुंडल किए बरामद….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,