हरिद्वार के बहादराबाद स्थित एंजेल्स अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पाच दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ भल्ला स्टेडियम देवपुरा हरिद्वार में राष्ट्रगान के साथ हुआ।श्रीमान एसपी सेमवाल जी , जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक )हरिद्वार , मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने बच्चों के उत्साह का अभिनंदन करते हुए खेलों का आगाज कियाl इसके बाद विद्यालय डायरेक्टर/प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि चौहान ने बच्चों को खेलों का महत्व विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि खेल हमारे जीवन में उमंग, चेतना, आत्मविश्वास व टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खेल महोत्सव में सभी प्रतिभागियों से पूरी लगन, निष्ठा व ईमानदारी के साथ प्रतिभाग करने की अपील की। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने फ्लैग मार्च किया, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इसके साथ-साथ ताइक्वांडो और योगा की भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई , जिसका नेतृत्व संध्या शर्मा ,रवि जोशी ,मनजीत सिंह गणेश धपोला ,कुंदन भंडारी ,आदर्श ,श्वेता इत्यादि ने किया l विद्यालय के चारों सदन शिवाजी ,टैगोर ,आजाद ,और रमन सदन में कक्षा 11 और 12 के बच्चों ने 100 मीटर रेस , 200 m race ,400 m race ,1500 m race, shot put throw ,javelin throw, long jump,इत्यादि मैं भाग लिया!
कार्यक्रम में श्रीमान पुष्पेंद्र सिंह चौहान ( प्रधानाचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल जसवावाला), श्रीमान बद्री प्रसाद उपाध्याय, ,श्रीमान हरीश भदुला (डायरेक्टर ऑफ पार्थसारथी प्रोग्रेसिव स्कूल) आशीष झा (फाउंडर ऑफ इ-Mack ) रोहित चौहान (हेड ऑफ एडमिशन सेल कोर कॉलेज) नवीन जी (टीचर ऑफ पार्थ सारथी), गोपाल अरोड़ा जी , कमला जोशी जी (समाज सेविका), सुनीता जोशी जी (समाज सेविका), विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
एंजेल्स अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पाच दिवसीय खेल महोत्सव का भल्ला स्टेडियम देवपुरा में हुआ शुभारंभ…जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक)एसपी सेमवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल…

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…