प्रेस नोट उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा की गई गोकशी की रोकथाम हेतु कार्यवाही में तीन जीवित गोवंश व एक चारपहिया वाहन बरामद व दो अभियुक्तगण गिरफ्तार। उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अंडर बाईपास ग्राम खटका रुड़की में एक चार पहिया वाहन UP 12 T 6018 छोटा हाथी क्रीम कलर से तीन जीवित गोवंश बर्बरता एवं क्रूरता पूर्वक क्रूरता पूर्वक, भूखे-प्यासे एवं डरे-सहमें कसी हुई रस्सी से बंधे हुए बरामद हुए, उक्त वाहन से दो अभियुक्तगण अनिल पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम बरहमपुर जट, कोतवाली मंगलोर, हरिद्वार व महक सिंह पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम मोहमदपुर जट, कोतवाली मंगलोर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया, तीनों जीवित गोवंश को कब्जे पुलिस लेकर गौशाला सभा चाव मंडी रुड़की में दाखिल कराया गया तथा उपरोक्त दोनों दोनो अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण
1:- अनिल पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम बरहमपुर जट, कोतवाली मंगलोर, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।
2:- महक सिंह पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम मोहमदपुर जट, कोतवाली मंगलोर जनपद हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष।बरामदगी
1:- तीन जीवित गोवंश ।
2:- एक चार पहिया वाहन UP 12 T 6018 छोटा हाथी क्रीम कलर।कार्यवाही का विवरण
उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र जनपद हरिद्वार के द्वारा माह जनवरी 2022 से अब तक गोकशी, गौहत्या, गौतस्करी एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल178 अभियुक्तगण के विरुद्ध कुल 55 अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। जिनमें 82 पशुओं को गोकशी से बचाकर गौशालाओं में दाखिल कराया गया है। ज्ञात हो कि गोवंश टीम द्वारा गोकशी, गौहत्या, गोतस्करी की रोकथाम हेतु लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एक से अधिक अभियोगों में सम्मिलित व क्रियाशील गौ हत्यारों एवं गौ तस्करों के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के विभिन्न थानों के द्वारा अभी तक कुल 73 गोकशी, गौहत्यारों व गोतास्करो के विरुद्ध गुंडा अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है, कार्यवाही लगातार जारी है।
गोवंश टीम का विवरण:-
1:- उ0नि0 आशीष कुमार।
2:- का0 874 प्रवीण कुमार।
3:- का01306 राजेन्द्र।
4:- का0 830 सुनील।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…