हरिद्वार:- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार को 88 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांश का भुगतान किया है।
डॉ. नलिन सिंघल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल ने श्री कमरान रिजवी, सचिव, भारी उद्योग की उपस्थिति में भारत सरकार द्वारा धारित इक्विटी (63.17%) पर वर्ष 2021-22 के अंतिम लाभांश का चेक माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को भेंट किया।
इस अवसर पर बीएचईएल निदेशकमंडल के सदस्य तथा भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि, वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए, कंपनी के शेयरधारकों को कुल 139 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया गया है।
बीएचईएल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार को…..88 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांश का किया भुगतान……..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…