हरिद्वार जीआरपी ने महिला से लूटपाट करने के आरोपी 10 हजार के इनामी अपराधी को फरुखाबाद से गिरफ्तार कर लिया।जीआरपी थाने में एसएसपी रेलवे ददनपाल ने पत्रकारों को बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला को विगत 22 मार्च को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बनाया था। उससे मोबाइल फोन और नकदी लूट ली गई थी। पुलिस जांच में आरोपी प्रकाश निवासी अमेठी कोहना फतेहगढ़ जिला फरुखाबाद यूपी और नन्हें उर्फ चिकना निवासी त्रिमुत्री रोड संजय नगर थाना बरादरी बरेली को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन एक आरोपी शैलेंद्र निवासी त्रिमुत्री रोड संजय नगर थाना बरादरी बरेली हाल पता अमेटठी कोहना फतेहगढ़ जिला फरुखाबाद हाथ नहीं आ सका था। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने पर उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपी को फरुखाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में जीआरपी एसओ अनुज सिंह, एसआई संजय शर्मा, कांस्टेबल पृथ्वी नेगी, महेश कुमार शामिल रहे।
महिला से लूटपाट करने वाले जहरखुरानी गिरोह के सदस्य…दस हजार के इनामी अपराधी को जीआरपी ने किया गिरफ्तार…एसएसपी रेलवे ददन पाल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…