हरिद्वार/19 नवम्बर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हरिद्वार स्थित सीसीआर भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिये पर कृषि मंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आधी-अधूरी तैयारी के साथ समीक्षा कर पाना सम्भव नहीं है जिस कारण बैठक स्थगित की जाती है। उन्होने कहा कि समीक्षा बैठक को लेकर पृथक से तिथि निर्धारित की जायेगी जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होंगे। स्पष्ट किया कि आगामी बैठक में अदि-अधूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने वाले अधिकारी के विरुद्व आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द, रोशम बोर्ड के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी बी0एस0 बुधियाल, पी0डी0 डीआरडीए विक्रम सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नन्दनी ध्यानी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में…..सीसीआर भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई आहुत….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…