हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली की सुमन नगर चौकी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसमें पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हुए अभियुक्त को कोतवाली रानीपुर की सुमन नगर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 नवंबर की सुबह 8:30 बजे बहादराबाद क्षेत्र में नहर पटरी के पास पुलिसकर्मीयो पर हमला करने वाले दो बदमाशों को देखा गया था जिन्हें रोकने का प्रयास करने किया गया लेकिन बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मियों पर ही फायरिंग कर दी गई जिसके जवाब में पुलिस कर्मियों द्वारा जवाबी फायरिंग की गई तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई थी जबकि एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा था घायल हुए बदमाश को पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भिजवा दिया गया था जबकि फरार हुए बदमाश की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी जिसके चलते कोतवाली रानीपुर की सुमन नगर चौकी के प्रभारी इंद्र सिंह गढ़िया को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली जिसके चलते चौकी प्रभारी अपने साथ कॉन्स्टेबल संजय तोमर तथा कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह तोमर व कॉन्स्टेबल करम चौहान को लेकर सुमननगर मे ही वीआईपी कॉलोनी चौक सुमन नगर पहुंचे जहां घेराबंदी करते हुए फरार हुए बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह चकमा देकर वहां से भाग निकला जिसका पीछा करते हुए सुमन नगर चौकी पुलिस ने गढ़ मीरपुर जाने वाले मार्ग से बंधा नंबर 3 पर सुखी राव नदी के किनारे पर घेराबंदी करते हुए फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके पास से 315 बोर का एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है पुछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम सिद्धार्थ चौहान निवासी मध्य प्रदेश बताया है आपको बताते चलें कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर डीआईजी की तरफ से ₹50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस कर्मियों पर हमले का फरार अभियुक्त को सुमन नगर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर एक 315 बोर के तमंचे और एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…