वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थानाध्यक्षों को 🆘”गौरा शक्ति एप”🆘 के अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार हेतु किया निर्देशित।माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की पहल पर उत्तराखंड की महिलाओं की सुरक्षा एवं समस्याओं के दृष्टिगत “गौरा शक्ति एप” का शुभारंभ किया गया है जिसमें किसी भी महिला द्वारा समस्या होने पर इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है जिस पर उनकी समस्या के निदान हेतु संबंधित विभागों द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाएगी।इसी के अनुक्रम में जनपद में पहल को और अधिक सार्थक एवं मजबूत बनाए जाने के उद्देश्य से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गौरा शक्ति एप का प्रचार एवं प्रसार करने हेतु समस्त थानाध्यक्षों को व्यक्तिगत रूप से स्कूलों, होटल, कंपनियों , मोहल्लों में पुलिस टीमों को रवाना करते हुए उक्त ऐप का प्रचार करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिससे सभी महिलाओं को गौरा शक्ति एप की अच्छे से जानकारी हो सके और जरूरत पड़ने पर उनके द्वारा इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सके।इससे कोई भी महिला आपातकालीन स्थिति में 112 पर काॅल कर सकती हैं एवं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।किसी भी जनपद का चयन कर सभी उपलब्ध पुलिस सम्पर्कों की सूचना प्राप्त कर सकती हैं।निकटतम पुलिस स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।महिलाओं से सम्बन्धित विधिक प्राविधानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।यह ऐप महिलाओं की सुरक्षा एवं विपरीत परिस्थिति में महिलाओं की मदद करने में लगातार लाभदायक सिद्ध हो रहा है।
Download link- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sv.infotech.gourasakti

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,