एसएसपी हरिद्वार द्वारा मामले के खुलासे को कोतवाली रुड़की को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम ।आज 9नवम्बर की सुबह कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत राज विहार कॉलोनी से ग्राम बिजौली जाने वाले चकरोड पर गन्ने के खेतों के पास रोड के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। जिसके सिर व शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक का चेहरा खून से सना हुआ था। मौके पर स्टड कंपनी का काला हेलमेट भी पड़ा मिला। पंचायतनामे से पहले फील्ड यूनिट की टीम बुलवाकर सभी आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है।सनसनीखेज हत्या के इस मामले में अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके लिए प्रयास जारी है। 48 घंटे का समय
क्षेत्र में बढ़ रही घटनाओं पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा इस मामले के खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक रुड़की को कड़े शब्दों में 48 घंटे का समय दिया गया है अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में मिलें अज्ञात शव के मामले में….एसएसपी अजय सिंह ने खुलासे को कोतवाली निरीक्षक को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…