हरिद्वार:–कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर पुलिस की व्यवस्था रही चाक-चौबंद, लगभग 15 लाख श्रद्धालुगणों द्वारा किया गया गंगा स्नान।कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर पिछले वर्ष (13.90 लाख) के मुकाबले इस वर्ष अधिक श्रृद्धालुगण गंगा स्नान हेतु हरिद्वार आए। अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर चैकिंग बैरियर हटाए जाने से किसी भी बॉर्डर पर जाम की स्थिति नहीं हुई व कई यात्रीगण द्वारा पुलिस की इस पहल का स्वागत किया गया। पर्व के दौरान लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को मॉनिटर किया गया एवं फ्लैक्सिबल रखा गया जिसकारण स्थिति के अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट अथवा सुचारू किया जा रहा था।आज सुबह के वक्त अधिक भीड़ होने पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हर-की-पैड़ी एवं आसपास के कई घाटों का संयुक्त निरीक्षण करते हुए मौके पर व्यवस्था में लगे हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही “भविष्य में इस पूरी व्यवस्था को श्रृद्धालुगणों के लिए और बेहतर कैसे बनाया जाए” पर विचार-विमर्श किया जिस पर आगे भविष्य में कार्य किया जाएगा।इस बार पर्व में नियुक्त पुलिसकर्मियों की कार्यावधि 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने से पुलिसकर्मियों द्वारा अधिक उत्साह व मुस्तैदी के साथ बेहतर तरीके से ड्यूटी की गई एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की इस पहल को सराहा गया।आज लगने वाले चंद्रग्रहण के कारण देर रात्रि से ही बड़ी संख्या में मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान जारी रहा। समय 18:00 बजे तक तकरीबन 15 लाख 5 हजार श्रृद्धालुगण द्वारा विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान किया गया।
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर पुलिस की व्यवस्था रही चाक-चौबंद…..लगभग 15 लाख श्रद्धालुगणों द्वारा किया गया गंगा स्नान….गंगा घाटों पर रही पुलिस की पैनी नजर…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…