तहसील हरिद्वार अंतर्गत विशनपुर/कटारपुर क्षेत्र में गंगा नदी से बुगियो द्वारा अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसकी औचक जांच हेतु खान अधिकारी, हरिद्वार प्रदीप कुमार द्वारा सुबह 10 बजे अपनी टीम को क्षेत्र में रवाना किया गया, जिसमें स्थानीय व्यक्ति मोहित जिनके द्वारा सूचना दी गयी थी, को मौके पर बुलाकर अवैध खनन हेतु नदी में जाने वाले रास्ते को दिखाने को कहा गया, उसके द्वारा 02 स्थानों पर अवैध खनन के लिए जाने वाले रास्ते बताये गये, जिसमें खनन विभाग की टीम द्वारा वन विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में जे0सी0बी0 मशीन की सहायता से खुदवा कर बन्द करा दिया है। आज जांच के दौरान कोई भी बुगिया मौके पर अवैध परिवहन करते नही पायी गयी।
खनन अधिकारी प्रदीप का कहना है कि खनन विभाग की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही की जा रही है। किसी को भी अवैध खनन की छूट नही दी जायेगी। अवैध खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। जांच टीम में खनन विभाग के खनिज मोहर्रिर विजय सिंह, माधो सिंह, पदम सिंह, वन विभाग के कर्मचारी व अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हरिद्वार के बिशनपुर/कटारपुर क्षेत्र में गंगा नदी से बुगियो द्वारा अवैध खनन करने की शिकायत पर….जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देश पर टीम ने की कार्यवाही….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…