भगवानपुर पुलिस चोरी की तीन घटनाओं को अन्जाम देने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार कर..…लाखों रुपए नकदी और चोरी किया गया सामान बरामद कर घटनाओं का किया खुलासा….

चोरी की तीन घटनाओं के खुलासे के साथ एक अभियुक्त 03 लाख 25 हजार रूपये व एक जोड़ी पायल व एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार तथा अलग-अलग अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की कर रही पुलिस तलाश। मुजाहिर पुत्र श्री जाहीद हसन नीवासी रायपुर भगवानपुर जनपद हरीद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि मै अपने कमरे मे सोया हुआ था तो समय 02.00 से 3.00 बजे के बीच अज्ञात चोरो के द्वारा घर की रसोई मे बनी अलमारी मे रखे 9 लाख 70 हजार रुपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 1002/22 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मंगलौर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक महोदय भगवानपुर के नेतृत्व में अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को आने जाने वाले रास्ते से सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया जिससे पुलिस टीम को काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। दिनांक- 31.10.2022 पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जिस चोर की आप तलाश में है वह चोर अरमान नजीबाबाद का रहने वाला है और अभी लण्ढौरा में है जो अपनी रिश्तेदारी में जा रहा है, और वह आपके थाने के किसी और मुकदमे में भी वाँछित है। यदि जल्दी करे तो पकडा जा सकता है इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा अरमान पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला जाफ्तागँज थाना कोतवाली नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 को एक अदद मोबाईल रियल मी के साथ जौरासी लण्ढौरा रेलवे स्टेशन तिराहा से जौरासी की तरफ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मैने अपने अन्य साथियो के साथ भगवानपुर क्षेत्र से अन्य चोरियाँ भी की है जिसमे ग्राम चाँनचक मे जुलाई महीने मे एक घर से एक मो0सा0 और कुछ ज्वैलरी भी चोरी की थी। इसके अलावा हमने इसी महीने किंग होटल के पास रात को एक कालोनी में एक घर में घुसकर लाखों रूपये की चोरी किये थे। इसके अलावा हम तीनो ने अपने अन्य साथियो शाहिल व मेहराज के साथ मिलकर महाडी चौक भगवानपुर से एक मो0सा0 भी चोरी की थी। साहब आज मैं अपने रिश्तेदार ईस्माईल पुत्र इजहार निवासी ग्राम जौराशी के घर उससे मिलने जा रहा था कि आपने पकड़ लिया। चूँकी पकडे गये व्यक्ति से थाना हाजा पर पँजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मोबाईल फोन बरामद हुआ है तथा अभियुक्त थाना हाजा पर पँजीकृत मु0अ0सं0- 916/2022 धारा 379/411 भादवि तथा मु0अ0स0 638/2022 धारा 379/411 भादवि में वाँछित अभियुक्त है। अतः अभियुक्त अरमान उपरोक्त को उसके जुर्म मु0अ0स0 734/2022 धारा 380/411 भादवि से अवगत कराते हुए मुकदमे में चोरी के मोबाईल रियल-मी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान अभि0 द्वारा अपने सहपाठी 1- सलमान पुत्र जमीर निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार, 2- इस्माइल पुत्र इजहार निवासी ग्राम जौराशी थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार, 3- गुडिया उर्फ रहनुमा निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ मिलकर भगवानपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानो पर चोरी करना स्वीकार किया गया। परिणाम स्वरूप दिनांक- 31.10.2022 को अभियुक्त अरमान उपरोक्त की निशादेही पर उसके घर नजीमाबाद बिजनौर से चोरी के 3 लाख 25 हजार रुपये व एक जोडी पायल को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ अभियुक्तः-
अभियुक्त अरमान उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताया कि साहब सलमान पुत्र जमीर निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार रिश्ते मे मेरा जीजा लगता है। गुडिया उर्फ रहनुमा मेरी खाला सरवरी पत्नी इजहार की बेटी है। इस्माइल पुत्र इजहार निवासी ग्राम जौराशी थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार मेरे खाला सरवरी का लडका है जिसे मै पहले से जानता हूँ। साहब हम सभी आपस में रिश्तेदार है। हम सब ने मिलकर भगवानपुर क्षेत्र मे काफी चोरियाँ की है मै पहले नजीमाबाद से चोरी मे जेल भी जा चुका हूँ। साहब हम सभी चोरी करके चोरी का सामान बेचकर अपना पेट पालते है। गुडियाँ जो मेरी खाला की बेटी है यही भगवानपुर में ईदगाह कालोनी में रहती है। जहाँ पर हम सभी मिलकर चोरी की योजना बनाते थे पहले हम लोग दिन मे घुमकर चोरी करने के घरो को ढूढँते थे और फिर रात्रि में हम उन घरो में घुसकर चोरी करते है। गुडियाँ उर्फ रहनुमा पूरी योजना में हमारा साथ देती थी। और चोरी की कुछ ज्वैलरी बेचने में हमारी मदद करती थी। इस्माइल दबे पाँव घर में घुसकर चटकनी खोलने में माहिर है। साहब मैने अभी दो-तीन महीने पहले मैने इस्माइल और सलमान के साथ मिलकर कई घरो में लाखो रूपये, जैवरात व मोटर साईकिलो की थी। मो0सा0 को हम तीनो ने मिलकर जाफ्तागँज में युनुस व नफीस कबाड़ी निवासी जाफ्तागँज नजीमाबाद को बेच दी थी। पैसे हम तीनो ने आपस में बाँट लिये थे और मोबाईल फोन मैने अपने पास रख लिया था। ज्वैलरी मैने सलमान और गुडिया को दे दी थी। हम सब मिलकर योजना बनाकर चोरी करते थे। आज मैं अपने घर से यहां अपने रिस्तेदारी में आया था और फिर मैं भगवानपुर में गुड़िया उर्फ रहनुमा के पास चोरी की योजना बनाने के लिए जाने वाला था कि आप ने पकड़ लिया।
नाम पता अभि0-
1- अरमान पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला जाफ्तागँज थाना कोतवाली नजीमाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0
बरामद माल का विवरणः-
1- मु0अ0सं0- 734/2022 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित बरामद माल 01 मोबाईल फोन रियल मी व मो0सा0 के पार्टस
2- मु0अ0सं0- 638/2022 धारा 380/411/34 भादवि से सम्बन्धित 01 जोडी पायल व मो0सा0 के पार्टस
3- मु0अ0सं0- 1002/2022 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित 03 लाख 25 हजार रुपये
वांछित अभियुक्त गणः-
1- सलमान पुत्र जमीर निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
2- इस्माइल पुत्र इजहार निवासी ग्राम जौराशी थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार
3- गुडिया उर्फ रहनुमा निवासी ईदगाह कोलोनी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
4- नफीस (कबाड़ी) निवासी मौहल्ला जाफ्तागँज थाना कोतवाली नजीमाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0
5- यूनुस (कबाड़ी) निवासी मौहल्ला जाफ्तागँज थाना कोतवाली नजीमाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0
आपराधिक इतिहासः-
1- अरमान पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला जाफ्तागँज थाना कोतवाली नजीमाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0
i- मु0अ0सं0- 916/2022 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना भगवानपुर
ii- मु0अ0सं0- 131/2022 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना नजीबाबाद उ0प्र0
iii- मु0अ0सं0- 734/2022 धारा 380/411 भादवि
iv-मु0अ0सं0- 638/2022 धारा 380/411/34 भादवि
v- मु0अ0सं0- 1002/2022 धारा 380/411 भादवि
2- इस्माइल पुत्र इजहार निवासी ग्राम जौराशी थाना सिविल लाईन रूडकी जनपद हरिद्वार
i- मु0अ0सं0- 799/2021 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना भगवानपुर
ii- मु0अ0सं0- 802/2021 धारा 420/468/411 भादवि चालानी
iii- मु0अ0सं0- 442/2021 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना कलियर
iv- मु0अ0सं0- 317/2021 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना पथरी
v- मु0अ0सं0- 734/2022 धारा 380/411 भादवि
vi- मु0अ0सं0- 638/2022 धारा 380/411/34 भादवि
vii- मु0अ0सं0- 1002/2022 धारा 380/411 भादवि
पुलिस टीम का विवरणः-
1- श्री अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 प्रवीन बिष्ट थाना भगवानपुर
3- उ0नि0 लोकपाल परमार थाना भगवानपुर
4- उ0नि0 नवीन चौहान थाना भगवानपुर
5- का0 460 विनोद कुन्डलिया
6- का0 सचिन कुमार थाना भगवानपुर
7- का0 लाल सिंह थाना भगवानपुर
8- का0 उवैदल्ला थाना भगवानपुर
8- का0 गीतम सिंह थाना भगवानपुर
9- का0 हिमान्शु चौधरी थाना भगवानपुर
10- का0 रविदत्त थाना भगवानपुर
11- का0 राजेन्द्र सिंह थाना भगवानपुर
12- का0 मोहन सिंह थाना भगवानपुर
13- का0 दिनेश कुमार थाना भगवानपुर

You may have missed