हरिद्वार:–श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद मैं राष्ट्रीय एकता दिवसका कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया गया।
उक्त अवसर पर जनपद की पुलिस लाइन रोशनाबाद मे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के साथ ही प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन के नेतृत्व में परेड मार्च पास्ट का आयोजन भी किया गया। साथ ही जनपद के समस्त थाना/ शाखाओं में संबंधित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल जी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प- माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर जनपद पुलिस ने श्रद्धांजलि देते हुए मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस….प्रभारी एसएसपी ने पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया याद….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…