हरिद्वार के भगवानपुर थाने में 26 अक्टूबर वादी रमेश पुत्र सोमई प्रसाद ग्राम हरदीटांड थाना परसपुर जिला गोंडा उ0प्र0 हाल निवासी सोलर प्लांट किशनपुर जमालपुर भगवानपुर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि मैं सोलर प्लांट किशनपुर जमालपुर में गार्ड की नौकरी करता हूं। दिनांक- 25 अक्टूबर की मध्य रात्रि कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो मैं सोलर प्लांट की तरफ गया जहां देखा कि एक लड़का अंधेरे का फयदा उठाकर सोलर प्लांट से पलेटो की तार काट कर उनका बंडल बनाकर चोरी कर ले जा रहा था जब मैं इसको आबाज देकर इसके पास जा रहा था तो वह मुझे देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर तार का बंडल लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 1024/22 धारा -380 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना भगवानपुर को दी गयी। प्रभारी निरीक्षक महोदय माल व मुल्जिमान की तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा से जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल एवं आने जाने वाले मार्गो के सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया, जिससे पुलिस टीम को काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। परिणाम स्वरूप दिनांक- 26.10.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विश्वजीत उर्फ दीपू पुत्र राजेश निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को मय चोरी के तार का बंडल के साथ सर्विस रोड़ किशनपुर जमालपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0- 1024/22 धारा -380/411 भादवि
1- विश्वजीत उर्फ दीपू पुत्र राजेश निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
बरामद सामान का विवरणः-
1- तार का बंडल
पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 प्रवीन बिष्ट थाना भगवानपुर
2- का0 रविदत्त थाना भगवानपुर
3- का0 मोहन सिंह थाना भगवानपुर
भगवानपुर थाना क्षेत्र में स्थित सोलर प्लांट के पलेटो की तार काट चोरी करने वाले…….एक शातिर चोर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जैल….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…