हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने विगत 04 अक्टूबर को पौड़ी जिले के सिमडी गांव के निकट हुई बस दुर्घटना मंे प्रभावित लोगों को अब तक जो भी सहायता पहुंचाई गयी है, के संबंध में बताते हुए कहा है कि मुख्य मंत्री की ओर से मृतकों के आश्रितों को दो- दो लाख तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किये जा चुके हैं l संदीप की शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिये कार्यवाई गतिमान हैl
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने यह भी बताया कि इस बस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिवारों को दूसरे ही दिन छह माह का निःशुल्क राशन यथा-गेहूं, चावल, दाल आदि उपलब्ध करा दिया था l उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम वहाँ लगातार निगरानी रखे हुए है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त सरकार की विभिन्न योजनाओं-पारिवारिक लाभ योजना, विधवा पेंशन, किसान पेंशन, बृधावस्था पेंशन, स्पांसरशिप आदि योजनाओं के अन्तर्गत आश्रित परिवारों को लाभ दिया जा रहा है।
बस दुर्घटना के पीड़ितों को लालढांग में प्रशासनिक अधिकारियों ने सौंपे सहायता राशि के चैक….मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख व घायलों को 10-10 हजार रुपए के चैक किए वितरित….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…