उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार व थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से की गई गोकशी की रोकथाम हेतु कार्यवाही में 310 किलोग्राम गौमांस, एक दोपहिया वाहन बरामद व दो अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की महोदय/नोडल अधिकारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गौवंश के दिशा निर्देशन में गोवंश गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की गौकशी टीम को पतारस्सी सुराकरस्सी करने के दौरान भगवानपुर में गगलहेड़ी तिराहे के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि वसीम पुत्र मजीद व इस्तकार पुत्र जाहिद निवासी गण ग्राम खेलपुर भगवानपुर अपने साथियों के साथ राकिब के गन्ने के खेत ग्राम खेलपुर में गोकशी कर रहे है। सूचना पर विश्वास कर थाना भगवानपुर से अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में उप निरीक्षक कर्मवीर व कॉन्स्टेबल विनय थपलियाल को साथ लेकर उक्त मुखबिर के बताए हुए स्थान पर दबिश दी गई तो मौके से दो अभियुक्त गण वसीम पुत्र मजीद व इस्तकार पुत्र जाहिद निवासी गण ग्राम खेलपुर भगवानपुर उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से लगभग 310 किलोग्राम गौ मांस, गोकशी उपकरण मौके से बरामद एक बिना नंबर की काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई तथा एक अभियुक्त आमिर पुत्र कादिम निवासी ग्राम खेल पुर थाना भगवानपुर हरिद्वार गन्ने के खेत में छुप कर फरार हो गया। जिसकी काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला, मौके पर स्थानीय पशु चिकित्सक को बुलाकर गौ मांस का निरीक्षण कराया गया तथा बतौर नमूना सैंपल लेकर शेष गौ मांस को घटनास्थल के निकट ही गहरा गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। मौके से गिरफ्तार अभियुक्तगण एवं फरार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भगवानपुर पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। फरार अभियुक्तगण की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए गए पकड़े जाने पर उचित वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त
1:- वसीम पुत्र मजीद निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष।
2:- इश्तकार पुत्र जाहिद निवासी ग्राम खेलपुर, थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 38 वर्ष।
फरार अभियुक्त ——————–
1:- आमिर पुत्र कादिम निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार ।
बरामदगी
1:- लगभग 310 किग्रा0 गोमांस।
2:- एक काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल बिना नंबर।
3:- दो लोहे की छुरियां।
4:- दो कुल्हाड़ी।
5:- एक लकड़ी का गुटका।
7:- एक सफेद/सिल्वर रंग की प्लास्टिक की पल्ली।
गोवंश टीम व थाना भगवानपुर पुलिस की सयुक्त टीम का विवरण:-
1:- उ0नि0 आशीष कुमार।
2:- उ0नि0 करमवीर (थाना भगवानपुर) ।
3:- का0 राजेन्द्र सिंह ।
4:- म0का0 वर्षा।
5:- का0 सुनील सैनी ।
6:- का0 प्रवीण सैनी ।
7:- का0 विनय (थाना भगवानपुर)

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,