हरिद्वार:-उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को हरकी पैड़ी से गंगा में प्रवाहित होंगी। कल रविवार को उनका परिवार हरिद्वार पहुंच जाएगा।आपको बता दे लंबी बीमारी के बाद 10 अक्तूबर को मुलायम सिंह का निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रिय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक जो कार्यक्रम तय हुआ है, उसमें रविवार शाम तक परिवार हरिद्वार पहुचेगा। सोमवार सुबह परिवार के सदस्यगण और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधि विधान से मुलायम सिंह यादव की अस्थियां चौधरी चरण सिंह (वीआईपी)घाट पर गंगा में विसर्जित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को गंगा में की जाएगी प्रवाहित……

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…