हरिद्वार में स्थित अध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पंड्या के खिलाफ छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की साजिश में शामिल थी। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। छत्तीसगढ़ निवासी युवती ने साल 2021 में नई दिल्ली के विवेक विहार थाने में पंड्या के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। केस हरिद्वार ट्रांसफर होने के बाद एसआईटी ने इसकी जांच की। जांच में आरोप झूठे पाए जाने पर कोर्ट ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट पर दोबारा जांच के आदेश दिए थे।जिसमें खुलासा हुआ कि शांतिकुंज के ही कुछ पूर्व सेवादारों ने साजिश रचते हुए युवती से झूठे आरोप लगवाए थे। तब पुलिस ने शांतिकुंज के पूर्व सेवादार मनमोहन, हरगोविन्द, तोषण साहू, चन्द्रकला साहू, सुनीता शर्मा को गिरफ्तार किया था। तोषण साहू की पत्नी हेमलता फरार चल रही थी। उपरोक्त प्रकाश में आये अभि0गण द्वारा एक राय होकर षडयन्त्र के तहत वादिनी एवं उसकी माता का अपह्ररत कर रखने एवं गाली गलौज मारपीट, धमकी देना व पीडिता को उसकी माता को मारने का भय दिखाकर शान्तिकुंज के प्रमुख प्रणव पंड्या एवं उनकी पत्नी के खिलाफ झूंठा मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था। महिला अभियुक्ता को जुर्म धारा 365, 368, 195, 195(क) 323, 504, 506, 34,120 बी भादवि में गिरफ्तार किया गया महिला अभियुक्ता को कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।गिरफ्तार महिला अभि0 – हेमलता साहू पत्नी तोषण साहू निवासी ग्राम परसदा थाना आरंग जनपद रायपुर छत्तीसगढ ।
पुलिस टीम:-
उ0नि0 किरन गुंसाई थाना कनखल हरिद्वार ।
उ0नि0 अरविन्द रतूडी थानाध्यक्ष खानपुर हरिद्वार शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…