एकम्स द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ गंगा सफाई अभियान के संकल्प को जारी रखते हुए…. एकम्स के उच्च प्रबंधन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गंगा सफाई के महाभियान का किया शुभारम्भ….

एकम्स ने किया गंगा स्वच्छता महाभियान का शुभारम्भ :-
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ गंगा सफाई अभियान के संकल्प को जारी रखते हुए एकम्स के उच्च प्रबंधन के नेतृत्व में एकम्स के कर्मचारियों ने गंगा सफाई के महाभियान का शुभारम्भ किया। जिसमें भारी संख्या में कम्पनी कर्मचारियो द्वारा अग्रसेन घाट जोकि एकम्स के द्वारा निर्मित किया गया घाट है पर गंगा सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान एकत्र कचरा उठाने के लिए कम्पनी ने अपने संसाधनो जिनमें ट्रैक्टरो, ट्रोलियो, जे०सी०बी० आदि का उपयोग किया गया ।
एकम्स प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन ने माँ गंगा सफाई अभियान के अवसर पर कहा कि एकम्स
अपने सामाजिक दायित्वों का सदैव ही जिम्मेदारी से निर्वहन करता रहा है। गंगा से हमारी आस्था जुडी हुयी
है। गंगा का स्थान हर भारतीय के दिल में खास है। अद्वितीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व रखने
वाली देश की सबसे पवित्र नदी है।गंगा मोक्षदायिनी ही नही करोडों लोगो की जीवनदायिनी भी है। जहाँ
हमारे देश व जनपद की अधिकतम प्रमुख नदियाँ अपना अस्तित्व खो चुकि है। गंगा नदी भारत की राष्ट्रीय
नदी है। इसे स्वच्छ एंव निर्मल बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है, और हम पतित पावनी मां गंगा को
सदैव स्वच्छ,
निर्मल एवं प्रदूषण मुक्त बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं एवं मां गंगा की पूर्ण सफाई होने
तक हम इस अभियान में अपना सहयोग जारी रखेंगे।
इस अवसर पर एकम्स के अधिकारियो में श्री के० डी० शर्मा, जे० बी० कांडपाल, समंदर सिहं, सुदामा
प्रसाद, अनूप दुकलान, हरविवेवक बहादुर, दीपक भरद्वाज, सुनील सिघल, साहब सिंह, चेतन शर्मा, टी-
मधुशुधन, रोहत खुराना, राजेश चौहान, अर्जुन कठायत, पारुल केशवानी, प्रिशा केशवानी, समृद्ध ढुकलान
आदि अधिकारीगण एंव समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

You may have missed