हरिद्वार के सिडकुल स्थित पेंटागन स्थित कार्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रैक्टिसिंग सीए मेंबर ने एमएसएमई यात्रा पर संगोष्ठी आयोजित की गई। एमएसएमई यात्रा मुंबई से शुरू होकर सिडकुल स्थित कार्यालय में पहुंची थी। कार्यक्रम में हरिद्वार और ऋषिकेश समेत कई जनपदों के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने प्रतिभाग किया।स्टेट बैंक के मुख्य ब्रांच के मैनेजर राकेश राजन ने कहा कि बैंक ऐसे युवाओं को लोन देने से पीछे नहीं हटेगा, जिसको काम करने की लगन है। एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए बैंक हमेशा साथ खड़ा है। उद्योग अधिकारी पल्लवी गुप्ता ने कहा कि एमएसएमई यात्रा एवं एमएसएमई सेतु के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई स्कीम के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली रियायतों के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि इस एमएसएमई कार्यक्रम में अपना निशुल्क पंजीकरण करा कर लाभ उठा सकते हैं। आईसीएआई के सेंट्रल काउंसलिंग मेंबर सीए अनुज गोयल और हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि एमएसएमई वाले लोगों को फाइनेंस में होने वाली परेशानियों को दूर करने के संबंध में विभन्नि फाइनेंसियल इंस्टीट्यूशन के उच्च अधिकारियों द्वारा भी समाधान निकाला गया। सीए विभोर शर्मा ने कहा कि सीए एवं समाज के उत्थान के लिए नवीन जानकारियां और ज्ञानवर्धक के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। इस दौरान पीके जैन, हरि रतूड़ी, बृजमोहन, सुधांशु शर्मा, अनिल जैन, सारिका अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रैक्टिसिंग सीए मेंबर ने एमएसएमई यात्रा पर पेंटागन मॉल स्थित कार्यालय में संगोष्ठी हुई आयोजित….एमएसएमई यात्रा मुंबई से शुरू होकर पहुंची थी सिडकुल स्थित कार्यालय में…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…