हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में माह अक्टूबर,2022 से गंगा एवं सहायक नदियों में उप खनिज चुगान कार्य प्रारम्भ किये जाने के दृष्टिगत जिला खनन समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी को उत्तराखण्ड वन विकास निगम हरिद्वार के अधिकारियों ने आरक्षित वन क्षेत्र की नदी तलों से उप खनिज चुगान एवं निकासी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बैठक में सरकार की जीरो टालरेंस नीति का उल्लेख करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी नियमों का पालन तथा एसतियात बरतते हुये, पारदर्शिता के साथ उप खनिज का चुगान एवं निकासी की जानी चाहिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व), एसडीएम सदर श्री पूरण सिंह राणा, उप जिलाधिकारी सुश्री नूपुर वर्मा, डीएफओ श्री मयंक शेखर झा, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में…कलक्ट्रेट सभागार में माह अक्टूबर,2022 से गंगा एवं सहायक नदियों में उप खनिज चुगान कार्य प्रारम्भ किये जाने के दृष्टिगत…..जिला खनन समिति की बैठक हुई आयोजित……

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,