हरिद्वार:–हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिकी तथा वास्तु के आराध़्य भगवान विश्वकर्मा का जयन्ती दिवस आज बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल की दोनों इकाईयों हीप तथा सीएफएफपी में ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित पूजा अनुष्ठानों में प्रतिभागिता की।विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन हमें सुख, शांति एवं सृजन की प्रेरणा देता है । उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि निष्काम भाव से किया गया कर्म ही संसार की सबसे पवित्र पूजा है । श्री झा ने कहा कि अपने कार्य के प्रति सम्पूर्ण समर्पण ही सफलता की कुंजी है ।इस पवित्र गरिमामय अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा सहित अनेक महाप्रबन्धकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एसोसिएशन एवं फैडरेशन्स के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।
बीएचईएल में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती…..निष्काम भाव से किया गया कर्म ही पूजा है… प्रवीण चन्द्र झा…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…