प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 29 मामले मिले, जबकि करीब तीन गुना, 85 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।वहीं, कोरोना संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत रही है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 201 है। देहरादून में सबसे अधिक 81 व नैनीताल में 60 सक्रिय मामले हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 2049 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 2020 सैंपल निगेटिव आए हैं। देहरादून में सबसे अधिक 17 लोग संक्रमित मिले हैं।इसके अलावा नैनीताल में छह, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा में दो-दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। बागेश्वर, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 1710 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए। प्रदेश में इस साल कोरोना के 103754 मामले आए हैं। इनमें से 99478 (95.88 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 325 मरीजों की मौत भी हुई है।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…