हरिद्वार के बहादराबाद थाना पुलिस ने पकड़ी 3पेटी देशी दबंग मार्का की अवैध शराब) सेंट्रो कार से ले जाते अभियुक्त को किया गिरफ्तार।हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के फुलगढ़ में शराबकाण्ड के बाद पुलिस महकमा लगातार कार्यवाही कर रहा है।मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद हरिद्वार में चलाए जा रहे चलाए जा रहे नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत एवं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत थाना बहादराबाद क्षेत्र में सदिंग्ध स्थानों पर चैकिंग अभियान में रेगूलेटर पुल से आगे जाने वाले रास्ते से एक कार सवार एक अभियुक्त को मय सेंट्रो कार के अवैध देसी शराब के परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके 3 पैटी देशी दबंग मार्का अवैध शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता- अभियुक्त-
1-अमित मलिक पुत्र उपेन्द्र मलिक निवासी ग्राम चोरावाला थाना ककरोली जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0
बरामदगी-
1-कुल 154 पव्वे देशी शराब (लगभग 3 पेटी) दबंग मार्का
2- एक कार सेन्ट्रो नं0- DLFAM-0037
जामातलाशी –एक मोबाईल, नगद 11150 रुपये
नाम पुलिस पार्टी-
1-का0 57 मदनपाल
2-पीआरडी अमजद

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…