हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ जारी है। शनिवार को दो स्थानों पर एचआरडीए की टीम ने अवैध निर्माण कार्यों को सील कर दिया। टीम ने गाडोवाली रोड (रजवाहे के पास) जमालपुर हरिद्वार में विकसित की गई अवैध कालोनी को सील किया। वहीं राजागार्डन रोड जगजीतपुर हरिद्वार में पूर्व में सील कालोनी कुसुम एन्क्लेव में चल रहे कार्य को मौके पर रोका गया और एन्क्लेव में पीछे से रास्ता बनाने के लिए तोड़ी गई दीवार को भी सील कर दिया।जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध निर्माणों/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री हितबद्ध व्यक्ति द्वारा गाडोवाली रोड (रलवाहे के पास) जमालपुर हरिद्वार में विकसित की गई अवैध कालोनी को सील किया गया एवं जमालपुर राजागार्डन रोड जगजीतपुर हरिद्वार में पूर्व मे सील कालोनी कुसुम एन्कलेव में चल रहे कार्य को रोका गया तथा पीछे से रास्ता बनाने हेतु तोड़ी गई दीवार को अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी, अवर अभियन्ता श्री त्रिपन सिंह पंवार ,क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण के खिलाफ है कार्यवाही जारी….दो स्थानों पर एचआरडीए की टीम ने अवैध निर्माण कार्यों और विकसित की गई अवैध कालोनी को किया सील….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…