हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में काफी दिनों से गाड़ी चोरी कर कम दामों में बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय के आदेश व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी मंगलौर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा उक्त गिरोह के भांडा फोर्ड/ गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। परंतु अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो रहे थे। उपरोक्त प्रकरण में गिरफ्तारी/ बरामदगी हेतु लगातार टीमों को निकाल कर मुखबिर मामूर किए गए गिर के फल स्वरुप दिनांक 29.8.22 को एक अभियुक्त को निम्न एक छोटा हाथी मोटरसाइकिल के गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर मु0अ0सं0 939/22 धारा 420 411 413 आईपीसी व 41/102 सीआरपीसी पंजीकृत किया गया अभियुक्त द्वारा छोटा हाथी थाना बादशाहपुर गुड़गांव हरियाणा से चोरी किया गया था तथा एक मोटरसाइकिल विजय नगर गाजियाबाद से चोरी करना बताया जानकारी करने पर उक्त संबंध में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं अभियुक्त द्वारा चोरी की हुई अन्य मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही हैl अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।अभियुक्त के द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम उत्तर प्रदेश हरियाणा उत्तराखंड के अन्य जिलों गाड़ी चोरी कर उनको कम दामों में मंगलौर तथा अन्य देहात क्षेत्र में बेचते हैं जिनमें हमें अच्छा मुनाफा मिल जाता है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोरी गिरोह के सरगना को एक छोटा हाथी व चार मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…