प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस कम होने लगे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आठ जिलों में 80 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 41 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, फिलहाल प्रदेश में 880 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1078 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 80 मामलों में सर्वाधिक 52 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में चार, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में एक, चंपावत और नैनीताल में दो, पिथौरागढ़ में चार और ऊधमसिंह नगर में 10 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,