बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अन्जाम देने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार….

हरिद्वार:–बहादराबाद थाने में 19 अगस्त को वादी सचिन पुत्र सुखबीर सिंह निवासी अंबेडकर नगर थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना बहादराबाद पर एक प्रार्थना पत्र दिया था कि अज्ञात चोरों द्वारा घर से सोने का मंगलसूत्र 2 जोड़ी पायजेब चांदी एक जोड़ी दस्त बंद व एक चांदी का मंगलसूत्र तथा एसबीआई बैंक की पासबुक चोरी कर लेने के संबंध में दी थी दी गयी तहरीर के आधार पर बहादराबाद थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। चोरी की घटनाओं के अनावरण अभियान के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्तों की धर पकड व माल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व मे टीम गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी, एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 20.08.2022 को अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र पप्पू निवासी बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार को सर्विस रोड देसी शराब के ठेके के पास बहादराबाद से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त,शुभम कुमार पुत्र पप्पू निवासी बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार
माल बरामदगी:- एक सोने का मंगलसूत्र
जोड़ी चांदी की पायजेब,एक जोड़ी चांदी का दस्त बंद,एक चांदी का मंगलसूत्र,एक पासबुक एसबीआई
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, नितेश शर्मा थानाध्यक्ष थाना बहादराबाद,
उपनिरीक्षक आनंद मेहरा प्रभारी चौकी कस्बा,
कॉन्स्टेबल सुनील चौहान,मुकेश नेगी शामिल रहे।

You may have missed