प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस फिर बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में नौ जिलों में 156 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 120 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1006 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 977 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1919 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 156 मामलों में सर्वाधिक 71 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 10, नैनीताल में 30, अल्मोड़ा में सात, चमोली में एक, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में पांच, ऊधमसिंह नगर में 16 और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मरीज सामने आए हैं।बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। साथ ही दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.12 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.52 प्रतिशत दर्ज की गई।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…